दहलोद में भैंरूजी महाराज का मेले का हुआ समापन
रविवार, 9 अप्रैल 2023
Comment
विजेता व उप विजेताओं का किया सम्मान
निवाई | गांव दहलोद में भैरुजी महाराज के प्रतिवर्ष लगने वाला मेला गुदरी मेले के साथ समापन हुआ। सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल चौधरी, रामअवतार, मुकेश व जीतू तंवर ने बताया कि मेले के समापन पर भैरूजी महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई। मेले में जलेबी, मिठाई, आइसक्रीम, बच्चों के खिलौने, कपड़े, झूला-चकरी, बर्तनों की दुकानें से ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। मेले के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दौड प्रतियोगिता में प्रथम धर्मवीर व द्वितीय अंकित बडागांव, घोडी चाल में प्रथम कजोड, द्वितीय सत्यनारायण, घोडी दौड में प्रथम कजोड, श्योराज द्वितीय रहे। विजेता व उपविजेता को ईनाम देकर व माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। मेले में सेदरिया, बराड़ी, किशोरपुरा,दहलोद, भांवता-भांवती, हाथाथली, ललवाडी, नयागांव, राधा गोविंदपुरा, विजयगोविंदपुरा सहित आसपास के लोगों ने खरीददारी की।

0 Response to "दहलोद में भैंरूजी महाराज का मेले का हुआ समापन"
एक टिप्पणी भेजें