निवाई | सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा श्री दिगम्बर जैन नसियां मंदिर मे आर्यिका रत्न आदिमति माताजी के छट्टे समाधि दिवस पर संगीतमय शांतिनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें विधानाचार्य सुरेश शास्त्रि एंव पं.सिद्धराज जैन के मंत्रोच्चार द्वारा सोधर्म इन्द्र पदमचंद राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार जैन के परिवारजनों को भगवान शांतिनाथ का अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान गाजेबाजे के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान का शुभारंभ किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि विधान के सौधम इन्द् द्वारा मण्डप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई। इस दौरान विधान मे विनय पाठ नवदेवता पूजा शांतिनाथ भगवान एवं पाश्र्वनाथ भगवान पूजा आयिका आदिमति माताजी की पूजा के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना की गई। विधान में गायकों के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें इन्द्र इन्द्राणियों सहित कई श्रद्धालुओं ने बाबा शांतिनाथ के दरबार में जमकर भक्ति नृत्य किए। जौंला ने बताया कि विधान मे सोधर्म इन्द्र एंव समाज द्वारा चार वलय मे 130 श्रीफल अघ्र्य समर्पित किए। विधान के अन्त मे गाजेबाजे के साथ भगवान शांतिनाथ भगवान की आरती उतारी गई। इससे पहले रात में संगीतमय णमोकार महामंत एंव भजन संध्या आयोजित की गई । इस अवसर पर जैन समाज के मंत्री महावीर पसाद पराणा, राजेन्द सेदरिया, सुनील जैन, धर्म चंद सेदरिया, महेन्द्र चवंरिया, राजेश सांवलिया, त्रिलोक रजवास, राहुल जैन, गिर्राज चंवरिया, शंभु कठमाणा, त्रिलोक सिरस सहित अनेक लौग मौजूद थे।
0 Response to " आर्यिकारत्न आदिमति माताजी का छट्टा समाधि दिवस मनाया"
0 Response to " आर्यिकारत्न आदिमति माताजी का छट्टा समाधि दिवस मनाया"
एक टिप्पणी भेजें