मेले हमारी संस्कृती की अनुपम धरोहर हैं. रामअवतार लांगडी
रविवार, 9 अप्रैल 2023
Comment
भातडिया के बालाजी का दो दिवसीय वार्षिक मेला संपन्न
निवाई | वनस्थली के निकटवर्ती गांव भातडिया के बालाजी मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। जिसमें आस-पास के गांवों के सैकडों श्रद्धालुओं का सेलाब उमड पडा। इस दौरान बालाजी के चौला चढाकर हवन यज्ञ सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। वार्षिक मेले के समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान रामअवतार लांगडी ने विधिवत पूजा-अर्चना करके किया। मुख्य अतिथि प्रधान रामअवतार लांगडी ने कहा कि मेले हमारे पूर्वजों का अनुपम तोहफा हैं। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृती की अनुपम धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढती हैं एवं आपस में भाईचारा बढता हैं। इस दौरान आयोजको द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा बालाजी की महाआरती करके प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर शंकरलाल पडियार, राजाराम कसाणा, बाबूलाल मण्डालिया एवं मथूरालाल गुर्जर सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to "मेले हमारी संस्कृती की अनुपम धरोहर हैं. रामअवतार लांगडी"
एक टिप्पणी भेजें