Advertisement

मण्डी में किसानों का माल सडक पर,व्यापारियों का माल प्लेट फार्म पर

मण्डी में किसानों का माल सडक पर,व्यापारियों का माल प्लेट फार्म पर

 


किसान महापंचायत ने प्लेट फार्म खाली करवाने के लिए सचिव को सौंपा पत्र
निवाई | किसान महापंचायत राजस्थान ने कृषि मण्डी सचिव को पत्र सौंपकर मण्डी में बने हुए प्लेट फार्मो को खाली करवाने की मांग की है। महापंचायत के युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वरप्रसाद चौधरी ने बताया कि संगठन को कई किसानों ने अवगत करवाया है कि कृषि मंडी में किसानों का माल रखने के लिए प्लेट फार्म बने हुए है। प्लेट फार्म पर व्यापारी अपना माल रखकर कब्जा कर रखे है जिससे किसानों का माल बाहर खुले में पडा रहता है। उन्होंने पत्र में बताया कि महापंचायत के पदाधिकारियों द्वारा मण्डी परिसर का निरीक्षण किया गया तो प्लेट फार्म पर व्यापारियों का माल रखा हुआ है और किसानों का माल खुले में सडक़ पर पड़ा हुआ पाया। उन्होंने किसानों के लिए बने हुए प्लेट फार्म को खाली करवाने की मांग की है।

0 Response to "मण्डी में किसानों का माल सडक पर,व्यापारियों का माल प्लेट फार्म पर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status