आ लौट के आजा हनुमान, तुझे तेरे राम बुलाते है
रविवार, 9 अप्रैल 2023
Comment
वनस्थली बालाजी के मंदिर में भजनोत्सव का हुआ अयोजन
निवाई | गांव वनस्थली में पुलिया वाले बालाजी के मंदिर में भजनोत्सव का आयोजन ध्ूमधाम से किया गया। जिसमे श्रद्धालु माया शर्मा के सानिध्य में कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करके महिलाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी का विशेष पंचार्मत से स्नान करके चौला पहनाया। भजनोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर की विशेष सजावट करके संगीतमय रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा आ लौट के आजा हनुमान, तुझे तेरे राम बुलाते है, बालाजी ने लाड लडावे माता अंजनी, थारे भरोसे चाले रे बजरंगी म्हारी नाव, दुनिया में देव हजारो हैं पर बजरंग बली का क्या कहना, वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे, लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का, दु:ख भंजन मारुती नंदन, सुनलो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारम्बार, दुनिया रचने वाले को भगवान कहते है, संकट रहने वाले को हनुमान कहते है सहित कई भजनों की प्रस्तुतिया दी गई। जिसमें महिलाओं ने जमकर भक्ति नृत्य किया।

0 Response to " आ लौट के आजा हनुमान, तुझे तेरे राम बुलाते है"
एक टिप्पणी भेजें