Advertisement

 कृषि मंडी में रबी की बंपर आवक-सौंफ की 4000 बोरी की आवक, 2200 तक बिका गेहूं

कृषि मंडी में रबी की बंपर आवक-सौंफ की 4000 बोरी की आवक, 2200 तक बिका गेहूं



निवाई | निवाई कृषि मंडी परिसर में रबी की फसल की बंपर आवक हो रही है। जिससे कृषि मंडी परिसर में रबी की फसल के ढेर नजर आए। कृषि मंडी में सरसों, चना, गेहूं जौ भारी मात्रा में आने लगे हैं। कृषि मंडी व्यापारी दीपेश चंववरिया और विशाल गुप्ता ने जानकारी देते बताया कि पिछले दिनों सौंफ की फसल की लगभग 4000 बोरी की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि इस बार सौंफ की आवक ज्यादा हुई है, किंतु इसकी फसल कम हुई है। उन्होंने जानकारी देते बताया कि इस बार सरसों की आवक खूब हुई है, लेकिन सरसों की फसल के दाम कम है। लगभग रोज दो हजार से ढाई हजार सरसों के कट्टे की आवक हो रही है। सरसो 5330 रुपए 42 þ तेल के दाम रहे।

जौ 1875 से 1950 तक बिके। गेंहू 2000 से 2200 तक चना 4715 रु तक बिका है। वही इस दौरान कृषि मंडी प्रांगण में किसानों की भी जमकर भीड़ देखने को मिली। किसान अपने-अपने वाहनों से अपनी फसल को बेचने के लिए कृषि मंडी परिसर पहुंचे।

जिंसों की बोली पर मंडी व्यापारी ताराचंद बोहरा, रामअवतार घाटी, राजेंद्र टोडवाल, शिव प्रकाश पारीक, केदार खंडेलवाल, मुरारी पंडा, योगेश जैन, कैलाश विजयवर्गीय, दीपक गुप्ता, मिट्ठू पनिहारा, प्रेम शर्मा, नरेश कुमार सहित कई मंडी व्यापारी मौजूद थे।

0 Response to " कृषि मंडी में रबी की बंपर आवक-सौंफ की 4000 बोरी की आवक, 2200 तक बिका गेहूं"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status