Advertisement

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सीता म हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सीता म हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

 



नई दिल्ली | नीरज पांडेय (दिल्ली) पूर्वी दिल्ली के शकरपुर एच ब्लाक सि्थत श्री सीता राम हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य भंडारे का आयोजन महंत योगेश्वरी माता राधा रानी जी के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हनुमान जी के प्रति श्र्धालुओं की अपार आस्था एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर लोगों में दया व प्रेम की भावना जागृत करना था। महंत योगेश्वरी भाता राधा रानी ने बताया कि प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री हनुमान जी का जन्म दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हनुमान भक्तों का तांता लगा रहा लगभग तीन हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले हनुमान जी को चोला पहनाया गया, हवन यज्ञ हुआ, कन्या एवं ब्राह्ममण को भोजन कराने के उपरांत शुद्ध देशी घी में बने भंडारे का प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया गया जो अनवरत राति्र नौ बजे तक चला।

0 Response to "श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सीता म हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status