Advertisement

बाघ मित्र स्कूल प्रोग्राम लॉन्च

बाघ मित्र स्कूल प्रोग्राम लॉन्च

 


बूंदी और करौली के 84 गांवों के स्कूलों में होगी शुरूआत

सवाई माधोपुर | टाइगर वॉच संस्था की ओर से में शुक्रवार को बाघ मित्र विद्यालय कार्यक्रम को लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम रणथम्भौर स्थित संस्था के कार्यालय पर किया गया।

संस्था प्रधान डॉ. धर्मेन्द्र खांडल ने बताया बताया कि टाइगर वॉच संस्था पिछले 26 सालों से रणथम्भौर वन्यजीव संरक्षण का काम कर रही है। संस्था की वन्यजीव संरक्षण के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बाघ मित्र विद्यालय कार्यक्रम को लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बूंदी व करौली के 84 गांवों के स्कूलों में की जाएगी। कार्यक्रम के तहत नए पर्यावरण शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। जो विद्यालयों में जाकर पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण व जागरूकता के बारे में जानकारी देंगे। कार्यक्रम में संदीप भूटोरिया ने बाघ संरक्षण के क्षेत्र में की गई पहल को पेट्रोनेट एल एन जी लिमिटेड कंपनी आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रधान डॉ.धर्मेंद्र खांडल,फतेह पब्लिक स्कूल की बाइस पिं्रसिपल रितु शेखावत, आदित्य सिंह व संस्था से जुड़े विलेज वाइल्डलाइफ वॉलिंटियर्स, मोगिया एजुकेशन कार्यक्रम व बाघ मित्र कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर मौजूद रहे। इस अवसर पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। उ वन्यजीव आरक्षित क्षेत्रों से सटे गांवों के स्कूलों में वन्यजीव संरक्षण,पर्यावरण चेतना,कला संस्कृति व क्विज प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है। इसी कार्यक्रम के तहत साल में 2 बार संस्था कार्यालय पर शिक्षक वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है।


0 Response to "बाघ मित्र स्कूल प्रोग्राम लॉन्च"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status