मुख्यमंत्री के कोटा प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए अधिकारियों को निर्देश
शनिवार, 1 अप्रैल 2023
Comment
कोटा । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के शनिवार 1 अप्रेल को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला कलक्टर ओपी बुनकर एवं पुलिस अधीक्षक शहर शरद चौधरी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की प्रस्तावित दौरे में दी गई जिम्मेदारियों को सभी अधिकारी टीम भावना के साथ पूरा करें। सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग पर साफ-सफाई एवं सभा स्थल महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आवश्यक व्यवस्थाओं को सभी अधिकारी जांच कर गुणवत्ता के साथ पूरा करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अधिकारी एयरपोर्ट से लेकर सम्पूर्ण मार्ग पर सतर्कता के साथ पूरी जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों को अपना पहचान कार्ड साथ रखने, कारकेट एवं सभा स्थल पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी अधिकारियों को सम्पूर्ण दौरे में टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही।इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, शहर बृजमोहन बैरवा, एएसपी राजेश यादव, एएसपी सिटी प्रवीण जैन, मुख्यालय रामकल्याण, महिला अनुसंधान सेल उमा शर्मा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. संगीता सक्सेना सहित सभी विभागों के अधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "मुख्यमंत्री के कोटा प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए अधिकारियों को निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें