Advertisement

 बैरवा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

बैरवा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न



भामाशाहों को किया सम्मानित
निवाई | स्थानीय मरमटो के मोहल्ले में स्थित बैरवा धर्मशाला में शुक्रवार को बैरवा समाज के नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कैलाशचंद बैरवा गंगवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अधिक से अधिक भामाशाहों को सम्मेलन से जोडने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। रामप्रसाद बैरवा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोडों  का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में भामाशाह प्रहलाद बैरवा मोटूका, सूरजमल बैरवा दतवास, हजारीलाल बैरवा, राजेश कुमार जौला, प्रधानाचार्या मायलता बैरवा, पूर्व सरपंच बनवारीलाल बैरवा, पूर्व कर्मचारी लीलाधर बैरवा सहित कई भामाशाहों ने विवाह सम्मेलन में पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया जिसको लेकर सभी भामाशाहाों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन के लिए जो भी सहयोग करना चाहता है वह कोषाध्यक्ष कैलाशनारायण खेडा से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में जगदीश भरथल, मोहनलाल बैरवा, रामप्रसाद बैरवा, प्रदीपकुमार बैरवा, जगदीश बैरवा, अशोककुमार बैरवा, हरिरम बैरवा, विजेंद्र बैरवा, रामेश्वर सकतपुरा, राजेश जौंला, श्योजीलाल बैरवा, रामदयाल बैरवा, कैलाश गंगवाल व मोहन बैरवा जेसीबी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Response to " बैरवा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status