Advertisement

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक का निर्माण होता है-डॉ ओमनारायण मीणा

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक का निर्माण होता है-डॉ ओमनारायण मीणा



विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया
निवाई | विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर योगेश पुनर्वास एवं शैक्षिक संस्थान में लायंस क्लब व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाई के चिकित्सकों द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. ओमनारायण मीणा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि अगर शरीर स्वस्थ होगा तो रोगों से लडऩे की क्षमता अधिक होगी और कोई भी बीमारी आपको जल्दी अपने चपेट में ले नही पाएंगी। अगर स्वास्थ्य सही है तो संसार के सारे सुख अच्छे लगते है। आज कही बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते है। वक्त पर सही भोजन नहीं मिलने से कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाते है। डॉ. के.के.विजय ने कहा कि सुखी जीवन जीने के लिए स्वास्थ्य आवश्यक है। एक स्वस्थ मानव शरीर सभी सुखों का मुख्य स्रोत है। लोगों को इसे सबसे बड़ा वरदान मानना चाहिए और इसका कभी भी दोहन नहीं करना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष पारस पहाड़ी, डॉ पी एन बैरवा व सीताराम स्वामी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ज्ञानचंद जैन, मुकेश विजय, राधेश्याम व उमेश पारीक सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक का निर्माण होता है-डॉ ओमनारायण मीणा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status