लाखों के जेवरात, नकदी व सामान चुराया
मकान मालिक पर जताया शक, किराएदार का आरोप-घर में तोड़फोड़ भी की
अजमेर | अजमेर में किराएदार के मकान में तोडफोड़ कर लाखों के जेवरात, डेढ़ लाख रुपए नकद व सामान चुराने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग किराएदार ने मकान मालिक के भतीजे पर चोरी का शक जताया है। गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
माली मोहल्ला पटी कटला अजमेर निवासी भगवती देवी पत्नी राधेश्याम सोनी (79) ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पति ने करीब पचास साल पहले टोमा बाई से किराए पर मकान लिया। उनके देहांत के बाद उनके भतीजे गोपाल पंवार को ही किराया देते थे। पति की मौत 4 माह पहले 7 दिसम्बर 2022 को हो गई थी। बेटा नहीं होने की वजह व पति की मौत के कारण मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वह अपनी पुत्री के पास रह रही थी। अब जब अजमेर आई और घर पर गई तो समस्त ताले टुटे हुए थे। पति सुनार का काम करते थे और ग्राहकों व दुकानदारों का सोना भी घर में पडा हुआ था। यहां मेरे करीबन 360 ग्राम सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के व चांदी करीबन 6 किलो भी थी। ग्राहक व दुकानदार का 5 तोला सोना था। करीब 1.50 लाख रुपए नकद थे। घरेलू सामान टीवी-फ्रिज व अन्य सामान था। शंका है कि यह सारा सामान गोपाल पंवार चोरी कर ले गया और पूरे घर मे तोडफोड कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई कुंदनसिंह को सौंपी है।

0 Response to " लाखों के जेवरात, नकदी व सामान चुराया"
एक टिप्पणी भेजें