निवाई | मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहता है। सोमवार की रात को तेज हवाओं के साथ काफी देर तक हल्की बरसात हुई। पिछले करीब एक माह से लगातार मौसम में बदलाव जारी है। लगातार हर दो दिन बाद मौसम में बदलाव होने के साथ ही आकाश में बादलों का कब्जा हो जाता है और दिन रात में कई बार बरसात हो रही है जिससे तापमान में भी लगातार उतार-चढाव चल रहा है। सोमवार की रात को अचानक मौसम बदला और आकाश में बादल छा गए। कुछ देर बाद ही तेज गर्जना होने लगी तथा आकाशीय बिजलियां चमकने लगी। कुछ देर बाद ही तेज हवा का दौर शुरू हो गया और इसके साथ ही बरसात भी होने लगी। रातभर बिजलियां चमकती रही और बादल गरजते रहे। मंगलवार को भी दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। बादलों व सूर्य के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा
0 Response to " तेज हवाओं के साथ हुई बारिश"
एक टिप्पणी भेजें