वनस्थली विद्यापीठ के 39वें दीक्षान्त समारोह में वन्दना शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में मिली डॉक्ट्रेट की उपाधि
रिपोर्टर:- जाकिर अली
निवाई | वनस्थली विद्यापीठ के 39वें दीक्षान्त समारोह में वन्दना शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में अपना शोधकार्य पूर्ण करने पर विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शास्त्री के द्वारा डॉक्ट्रेट की उपाधि प्रदान की गयी। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र थे। वन्दना शर्मा ने अपना शोधकार्य प्रो. वन्दना गोस्वामी एवं डॉ.अजय सुराणा के संयुक्त शोध निर्देशन में पूर्ण किया। वन्दना शर्मा आज हजारों महिलाओं के लिए रोल मॉडल बन चुकी है क्योंकि इन्होंने अपनी पढ़ाई से जुड़ी लगभग सभी उच्च उपाधियों उस समय के बाद प्राप्त की जब वो विवाह के बन्धन में बंध चुकी थी और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियाँ निभाते हुए भी इन्होंने शिक्षा के उच्च मुकाम को हासिल किया। इन्होंने इसे भी एक अवसर की तरह लिया और एम.ए., बी.एड., एम.एड. एम. फिल. एवं पी.एचडी जैसी तमाम उपाधियां दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए प्राप्त की, साथ ही इस मिथक को भी तोड़ा कि विवाह करने के बाद महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक ही सीमित रहती है वन्दना शर्मा का ससुराल मूलतः निवाई तहसील के पलेई गांव में है, जहां डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त करने वाली वन्दना शर्मा पहली महिला है। इस बात से गांव की सभी महिलाओं में न सिर्फ खुशी की लहर दौड़ गयी है।

0 Response to "वनस्थली विद्यापीठ के 39वें दीक्षान्त समारोह में वन्दना शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में मिली डॉक्ट्रेट की उपाधि"
एक टिप्पणी भेजें