आज से होगा मंडी में व्यापार शुरू
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | मार्च क्लोजिंग के बाद बुधवार से कृषि मण्डी में विधिवत रूप से व्यापार शुरू होगा। व्यापारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि बुधवार की सुबह 11 बजे मंडी में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद मंडी में एक सप्ताह से बंद रहा व्यापार शुरू हो जाएगा। व्यापार शुरू होने के साथ ही कृषि मंडी परिसर में किसानों की आवाजाही शुरू हो जाने से एक सप्ताह से छाया हुआ सन्नाटा भी समाप्त हो जाएगा।

0 Response to "आज से होगा मंडी में व्यापार शुरू"
एक टिप्पणी भेजें