जेईई-मेन अप्रेल की एग्जाम डेट और केन्द्र जारीः
बीई-बीटेक 6 से 15 अप्रैल के बीच और 12 अप्रैल को होगी बीआर्क परीक्षा
कोटा | नेशनल टेसिं्टग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन अप्रैल सेशन के परीक्षा शहर एवं परीक्षा की डेट जारी कर दी गई। नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई-मेन की परीक्षा डेट के दिन बढ़ा दिए गए हैं, वहीं जेईई-मेन जनवरी की तरह ही विद्यार्थियों द्वारा दिए गए चारों ऑप्शन के अलावा भी परीक्षा शहर आवंटित कर दिए गए हैं। अब एडमिट कार्ड का इंतजार शुरू हो गया है, एक-दो दिन में एडमिट कार्ड रिलीज हो जाएंगे।
जेईई-मेन अप्रैल परीक्षा के लिए 3 लाख 20 हज़ार नये विद्यार्थियों ने आवेदन किया है साथ ही लाखो स्टूडेंट्स ऐसे है जिन्होंने जेईई-मेन जनवरी की परीक्षा देने के बाद पुनः अप्रैल के लिए आवेदन किया है। एक अनुमान के अनुसार जनवरी जेईई-मेन के बराबर स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।कॅरियर काउंसिलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन अप्रैल परीक्षा जो कि पहले 6 से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की जानी थी। परीक्षा तिथियां जारी होने के पश्चात अब जेईई-मेन परीक्षा 6 से 15 अप्रैल के मध्य संपन्न होगी, यानी परीक्षा के लिए दो दिन अतिरिक्त कर दिए गए है।
जेईई-मेन अपील परीक्षा में 6, 8, 10, 11, 12, 13 एवं 15 अप्रैल को बीई-बीटेक के लिए परीक्षा होगी। वहीं 12 अप्रैल को बीआर्क के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा अभी भी 7 दिवस में ही संपन्न होगी। पूर्व में जारी किए गए कार्यक्रम में 13 एवं 15 अप्रैल को परीक्षा के लिए रिजव्र्ड तिथियों में रखा गया था।आहूजा ने बताया कि परीक्षा तिथियों के साथ-साथ परीक्षा शहर भी जारी किए गए हैं। परीक्षा शहरों में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के परीक्षा शहर उनके आवेदन के दौरान भरे हुए चारों परीक्षा केन्द्रों के विकल्पों के अतिरिक्त परीक्षा शहर आवंटित किए गए हैं।
ऐसे में ये विद्यार्थी बड़े असमंजस में दिखाई दे रहे हैं, कि इतने कम समय में वे उस परीक्षा शहर के अनुरूप आने-जाने की व्यवस्था कैसे करेंगे, जबकि पूर्व में ही स्टूडेंट्स अपने आवेदन के दौरान भरे हुए परीक्षा केन्द्र के अनुरूप आने-जाने के लिए मन बना चुके थे। अधिकांश स्टूडेंट्स ने अपने पहले और दूसरे परीक्षा शहर के विकल्प के अनुरूप व्यवस्था तक कर चुके थे। अब स्टूडेंट्स को अपने ओरिजिनल आईडी प्रूफ, फोटोग्राफ को व्यवस्थित कर लेना चाहिए, क्योंकि परीक्षा केन्द्र में उन्हें अपने साथ मूल प्रमाण पत्रों को ले जाना होगा।

0 Response to " जेईई-मेन अप्रेल की एग्जाम डेट और केन्द्र जारीः"
एक टिप्पणी भेजें