Advertisement

राजा-महाराजाओं के टाइम की राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी

राजा-महाराजाओं के टाइम की राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी


चोरों ने दो मंदिरों को बनाया निशाना, घर से जेवरात लेकर भागे

सवाई माधोपुर | दो मंदिरों और एक घर से चोर मूर्तियां, गहने और लाखों की नगदी लेकर भाग गए। वारदात सवाई माधोपुर के बौंली की है। चोर अष्टधातु की बेशकीमती राधा-कृष्ण की मूर्तियां भी चोरी कर ले गए। ये मूर्ति बौंली कस्बे की स्थापना के समय राजा-महाराजाओं ने लगाई थी। वारदात सवाई माधोपुर के बौंली की है। ैभ्व् कुसुमलता मीणा ने मय जाब्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

पहली चोरी सूर्यमुखी हनुमान मंदिर में हुई। पुजारी नरेंद्र दाधीच ने बताया कि हनुमान मंदिर पर डेढ़ साल में दूसरी बार चोरी हुई है। चोरों ने मंदिर से 3-4 हजार की नकदी, पीतल के बर्तन और अन्य सामान चोरी किया।

पुराने बिहारी जी के मंदिर में चोरी

दूसरी चोरी झरझरी बाग में सालों पुराने बिहारी जी के मंदिर में हुई। मंदिर के सेवक बबलू पंडित ने बताया कि राजा-महाराजाओं के समय की अष्टधातु से निर्मित भगवान कृष्ण और राधा जी की बहुमूल्य मूर्तियां चोरों ने पार कर ली। मूर्तियां सैकड़ों साल पुरानी थी और राजा-महाराजाओं ने मंदिर में पधाराई( लगवाई) थी। बौली कस्बे की स्थापना के समय ही मंदिर का निर्माण हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

सूने मकान से जेवरात लेकर भागे

चोरों ने बुंदेला मोहल्ला में भी चोरी की एक बड़ी वारदात की। मोहम्मद शाकिर ने बताया कि उनका बड़ा भाई मोहम्मद सादिक पुत्र अब्दुल हमीद विदेश में रहता है। उसकी भाभी का ऑपरेशन होने के कारण वह पीहर में है। ऐसे में मकान पर कोई नहीं था। चो घर में रखी नगदी और अलमारी में रखे जेवरात लेकर भाग गए। 

0 Response to "राजा-महाराजाओं के टाइम की राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status