Advertisement

भगवान अरहनाथ एवं भगवान सुमतिनाथ का मोक्ष कल्याणक हर्ष और उल्लास के साथ मनाया

भगवान अरहनाथ एवं भगवान सुमतिनाथ का मोक्ष कल्याणक हर्ष और उल्लास के साथ मनाया

 



बिचला जैन मंदिर मे 16 दिन तक महिलाओं ने शांतिमण्डल विधान का समवशरण रचाया

इन्द्र इन्द्राणियो ने पूजा अर्चना के साथ किया भक्ति नृत्य


निवाई | शनिवार को बिचला जैन मंदिर में जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान अरहनाथ एवं भगवान सुमतिनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जिसमें श्री जी की शांतिधारा करके पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में शनिवार को भगवान अरहनाथ की शांतिधारा एवं प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य सूरजमल विमल कुमार पदमचंद चंद्रप्रकाश जैन पाटनी जौंला परिवार को मिला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गाजेबाजे के साथ भगवान अरहनाथ एवं भगवान सुमतिनाथ के समक्ष निर्वाण लड्डू चडा़या। इस अवसर पर श्री जी के समक्ष  निर्वाण लड्डू चडा़ने का सोभाग्य सुरेन्द्र कुमार टोंग्या को मिला। इस दौरान  16 दिवसीय पखवाड़े के दौरान बिचला मंदिर में महिलाओं ने शांति मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। इस दौरान पूजा मे नवदेवता पूजा  देव शास्त्र गुरु पूजा के साथ भगवान अरहनाथ एवं सुमतिनाथ एवं शांतिनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई।  इस अवसर पर जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने श्रद्धालुओं को कहा कि अपने मानव जन्म को सार्थक करने हेतु आज भगवान के मोक्ष कल्याणक पर अपने स्वार्थ, वैरभाव, राग द्वेष, कषाय, तथा अवगुणों को अपने देहरी पर विसर्जित करके आ जाना, यही धर्म है और इसी मे आपके जीवन की सार्थकता है। इस अवसर पर महेन्द्र संधी त्रिलोक जैन पुनित संधी पवन टोंग्या डॉक्टर राहुल जैन कमलेश जैन नरेन्द्र संधी राकेश संधी पदम पराणा मुकेश संधी सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "भगवान अरहनाथ एवं भगवान सुमतिनाथ का मोक्ष कल्याणक हर्ष और उल्लास के साथ मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status