Advertisement

जयपुर-टोंक रोड से हटाया अतिक्रमण

जयपुर-टोंक रोड से हटाया अतिक्रमण

 

रिपोर्टर:-जाकिर अली 

निवाई | उपखंड प्रशासन ने राज्यपाल के आगमन को लेकर शनिवार को  शहर के मुख्य सड़क मार्ग से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवाए। जिससे शहर की सड़क चौडी-चौडी  नजर आई। प्रशासन द्वारा मुख्य सड़क मार्ग से अतिक्रमण हटाने पर लोगों ने प्रशासन की सराहना की।रविवार को राज्यपाल कलराज मिश्र सड़क मार्ग से वनस्थली आएंगे। राज्यपाल के आने से पूर्व शनिवार को तहसीलदार अशोक बुंदेला के नेतृत्व में नगरपालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा रास्तों से जेसीबी अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सड़क पर बनी दुकानों के बाहर लगे टीनशेड को भी जेसीबी से हटा दिया। शनिवार को अधिकारियों और पुलिस जाप्ते के नेतृत्व में पहाडी चूंगी नाके से लेकर वनस्थली मोड तक  सड़क मार्ग से प्रशासन द्वारा  अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान सड़क पर खडे ठेलो, टेबिलों तथा जूतियां बेचने वालों को भी हटाया गया। शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की जमा भीड को पुलिस ने हटा दिया।अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान  इस दौरान नगरपालिका ईओ महिमा डांगी, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, थानाधिकारी छोटेलाल, नगरपालिका के जेईएन राजेश बैरवा, एसआई बाबूलाल शर्मा, गोपाल गुप्ता सहित नगरपालिका के करीब 60 सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Response to "जयपुर-टोंक रोड से हटाया अतिक्रमण "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status