केबिन के ताले तोड़कर चोरीः
चालीस हजार का सामान व नकदी चुराई, अलवर गेट थाना पुलिस जांच में जुटी
अजमेर | अजमेर के राजा सर्किल पुलिया के नीचे एक बार फिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एक केबिन के ताले तोड़कर 40 हजार रुपए का माल और नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार के द्वारा मामले की शिकायत अलवर गेट थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक रेणु ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे के करीब वह अपनी शॉप को बंद कर घर चले गए। गुरुवार सुबह वापस लौटे तो केबिन के ताले टूटे हुए मिले और फर्श को भी तोड़ा गया था। सामान चेक किया तो चोरों के द्वारा सारा सामान चोरी कर फरार हो गए। साथ ही नगदी भी गल्ले से लेकर चले गए। चोरी हुए माल की कीमत करीब 40 हजार रुपए है। इसकी शिकायत उनके द्वारा अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा आसपास में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
पूर्व में भी हुई वारदात
राजा सर्किल की पुलिया के नीचे बनी कैबिनो में पूर्व में भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। लगातार हो रही चोरी की वारदात से पीड़ित दुकानदार लंबे समय से परेशान हैं। दुकानदारों के द्वारा मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
परिवार गया हुआ था जयपुर, पीछे से चोरी
अजमेर दरगाह थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मोहम्मद हुसैन कुरेशी ने बताया वह पिछले दिनों ही जयपुर गए हुए थे। जब अज़मेर आए तो सिलावट मोहल्ला पहाड़ी के ऊपर उनके मकान का ताला टूटा मिला। जिसे देख उन्हे मकान में चोरी होने का अंदेशा हुआ। मकान में गए तो कमरे के ताले टूटे मिले, जिसमे से कुछ नकदी व सोने चांदी के आभूषण नही थे। कुछ लोगों पर शक है, जिसकी जानकारी दरगाह थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 Response to " केबिन के ताले तोड़कर चोरीः"
एक टिप्पणी भेजें