एसडीएम ने की जनसुनवाई
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | राजीव गांधी सेवा केंद्र पर गुरुवार को एसडीएम रविकांत सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन हुआ। जनसुनवाई में एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण की कार्यवाही की। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों पर चिकित्सा कर्मी लगवाने, गांव के रास्तों पर पानी निकासी के लिए नाली निर्माण करवाने, श्योसिंहपुरा गांव में नाथों के मोहल्ले में बरोनी से सडक़ मार्ग पर भरने वाले पानी की निकासी करवाने व सडक़ मरम्मत की मांग की। जनसुनवाई में सरपंच शिवजीराम जाट, भैरूलाल सैनी, हल्का पटवारी अनिल कुमार चौधरी, पशु चिकित्सा अधिकारी आदेश सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

0 Response to "एसडीएम ने की जनसुनवाई"
एक टिप्पणी भेजें