हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में हुए अनेक अनुष्ठान
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर :-लक्ष्मी चन्द शर्मा
निवाई | हनुमान जयन्ती पर हनुमान मंदिरों में गुरुवार को अनुष्ठान और पूजा अर्चना सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बावडी वाले बालाजी मंदिर पुजारी पं.शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि हनुमान जयन्ती पर बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार की सुबह 6 बजे बालाजी की प्रतिमा का पंचगव्य व पंचामृत से महाभिषेक कर चोला चढाया गया। विशेष पोशाक के साथ फूल-बंगले की झांकी सजाकर महाआरती की गई। गुरुवार की दोपहर तीन बजे धार्मिक अनुष्ठान के साथ 108 आसनों पर सामूहिक सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया। बालाजी महाराज के छप्पन भोग की झांकी सजाकर भोग लगाया गया। इसके बाद महाआरती कर श्रद्धालुओं पंगत प्रसादी जिमाई गई। इसी प्रकार प्राचीन मोरिया वाले बालाजी, विश्व शांति आश्रम, कुंजबिहारी आश्रम, दादूदयाल आश्रम, संकट मोचन हनुमान मंदिर, चिंताहरण हनुमान मंदिर, बूढला बालाजी, आसाम मिल बालाजी मंदिर, छोरिया बालाजी, भातडिया बालाजी, सीन्दरा बालाजी, लुहारा बालाजी गांव दादिया में स्थित बीड वाले बालाजी मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।
0 Response to " हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में हुए अनेक अनुष्ठान"
एक टिप्पणी भेजें