शहर व ग्रामीण क्षेत्र में हनुमान जंयती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | शहर व ग्रामीण क्षेत्र में हनुमान जंयती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों मे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गुरुवार को बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में मंदिर पुजारी पं.गोपाललाल शर्मा व पं.शैलेंद्र शर्मा द्धारा मंत्रोच्चार के साथ बालाजी का पंचामृत से अभिषेक किया।अभिषेक के दौरान सैंकड़ों श्रद्धालु दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। पुजारियों ने बालाजी के चोला चढाकर आकर्षक झांकी सजाई। दोपहर में 108 आसनों पर सामूहिक सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। बालाजी के छप्पन भोग लगाया गया और महाआरती कर श्रद्धालुओं को पगंत प्रसादी करवाई गई। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

0 Response to "शहर व ग्रामीण क्षेत्र में हनुमान जंयती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई"
एक टिप्पणी भेजें