अलीगढ़ पुलिस ने बलात्कार के दर्ज प्रकरण में एक साल से भगोड़े मुल्जिम को प्रोडक्शन वारंट पर मुरादाबाद यूपी जेल से किया गिरफ्तार,
- मजिस्ट्रेट ने भगोड़े मुल्जिम को टोंक जिला जेल में भेजने के दिए निर्देश
रिपोर्ट :- शिवराज बारवाल/मुजम्मिल सारण
टोंक/अलीगढ़/उनियारा । जिले के अलीगढ़ थाना पुलिस ने बलात्कार के दर्ज प्रकरण में करीब 1 साल से फरार भगोड़े एक वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जिला कारागृह मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार कर अनुसंधान किया गया।
अलीगढ़ थाना प्रभारी अयूब खान उप निरीक्षक ने शनिवार की शाम को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक टोंक राजर्षि राज वर्मा (आईपीएस) के आदेशानुसार थाना हाजा पर दर्ज प्रकरण संख्या 48 / 2022 अपराध धारा 363, 366 ए, 376, 376 (2) (एन) 342, 343 आईपीसी व धारा 3/4, 5 (एल) / 6 पोक्सो एक्ट धारा 84 जेजे एक्ट में धारा 299 सीआरपीसी में भगोड़ा वांछित मुलजिम दौलत पुत्र मोहनलाल पांसी उम्र 22 साल निवासी पीतल नगरी, सूरजनगर थाना कठघर जिला मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) को जिला कारागार मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) से जरिये न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर गिरफ्तार कर अनुसंधान किया गया। गौरतलब है कि उक्त मुलजिम करीब 1 साल से फरार चल रहा था, जिसको शनिवार को कोर्ट कैंप अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निवाई में पेश किया जाकर जिला कारागृह टोंक में पुलिस सुरक्षा के बीच दाखिल करवाया गया।

0 Response to "अलीगढ़ पुलिस ने बलात्कार के दर्ज प्रकरण में एक साल से भगोड़े मुल्जिम को प्रोडक्शन वारंट पर मुरादाबाद यूपी जेल से किया गिरफ्तार,"
एक टिप्पणी भेजें