Advertisement

 बनेठा पुलिस ने गश्त के दौरान तलवार लेकर घूमते व अवैध शराब ले जाते अलग-अलग कार्यवाही में दो जनों को किया गिरफ्तार

बनेठा पुलिस ने गश्त के दौरान तलवार लेकर घूमते व अवैध शराब ले जाते अलग-अलग कार्यवाही में दो जनों को किया गिरफ्तार




रिपोर्टर :- बाबूलाल मीना परास्या 

बनेठा/उनियारा । जिले के बनेठा थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर एवं पुलिस अधीक्षक टोंक के आदेशानुसार अवैध आपराधिक गतिविधियों एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गश्त के दौरान बनेठा कस्बा में तलवार लेकर घूमते पाए जाने पर एक तथा ककोड़ क्षेत्र में अवैध देसी शराब का परिवहन करते हुए दो अलग-अलग कार्यवाही में एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बनेठा थाना प्रभारी हेमराज मीणा उप निरीक्षक ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक टोंक राजर्षी राज वर्मा (आईपीएस) के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान बस स्टैण्ड कस्बा बनेठा से एक व्यक्ति विजेन्द्र उर्फ बन्ना पुत्र कन्हैयालाल निवासी खटीको का मोहल्ला देई पुलिस थाना देई जिला बूंदी को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से तलवार लेकर घूमता पाए जाने पर तलवार को जप्त कर मौके से बतौर वजह सबूत जरिए फर्द उक्त मुलजिम को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर अपराध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। वहीं दूसरी कार्यवाही में ककोड़ चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुखलाल जाट मय जाब्ता भागचन्द कॉन्स्टेबल मय सरकारी मोटरसाईकिल के दौराने गश्त रूपवास रोड ककोड़ मोड़ तन ककोड़ से मुलजिम मुकेश पुत्र संतोष भील उम्र 28 साल निवासी रूपवास पुलिस थाना बनेठा जिला टोंक के द्वारा अवैध देसी शराब के 54 पव्वे ले जाते पाए जाने पर जरिए फर्द मौके से अवैध देसी शराब के 54 पव्वों को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। साथ ही उक्त मुलजिम मुकेश भील के विरूद्ध थाना हाजा पर अपराध धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों अलग-अलग प्रकरण का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। वहीं थानाधिकारी ने बताया कि आगे भी अपराधियों की धरपकड़ हेतु नियमित रूप से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

0 Response to " बनेठा पुलिस ने गश्त के दौरान तलवार लेकर घूमते व अवैध शराब ले जाते अलग-अलग कार्यवाही में दो जनों को किया गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status