पृथ्वी दिवस के उपलक्ष मैं पक्षियों के दाना पानी के लिए बांधे परिंडे , दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रविवार, 23 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाडा | भीलवाड़ा के एफ-सेक्टर आजाद नगर उद्यान में राजस्थान ट्रस्ट की अध्यक्ष समाजसेविका श्रीमती मधुबाला महाजन के नेतृत्व में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष मैं पक्षियों को दाना-पानी के लिए परिंडे बांधे गए एवं सभी उपस्थित महानुभावों ने परिंडे बांधने व दाना-पानी डालने का संकल्प लिया I
इस अवसर पर श्रीमती महाजन ने पक्षी मित्र अभियान से जुड़ने का संदेश दिया व बताया कि पृथ्वी दिवस के उपलक्ष मैं गर्मी को देखते हुए पक्षियों को दाना पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है इसलिए हमें हमारा दायित्व समझकर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने चाहिए ताकी पक्षियों को दाना-पानी आसानी से उपलब्ध हो सके I
कार्यक्रम मंजू छिपा, सुरेंद्र छिपा, प्रह्लाद अजमेरा, मंजू अजमेरा, प्रेम देवी, लाड देवी, रुद्र प्रताप माहेश्वरी व अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे I

0 Response to "पृथ्वी दिवस के उपलक्ष मैं पक्षियों के दाना पानी के लिए बांधे परिंडे , दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश"
एक टिप्पणी भेजें