Advertisement

चाकसू में ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

चाकसू में ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा



 सर्व समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, विधायक ने मंदिर के लिए जमीन आवंटन का दिया आश्वासन

चाकसू | भगवान विष्णु के छठे अवतार और ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर रविवार को कोटखावदा कस्बे मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे में औघड़ बालाजी मंदिर परिसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई शोभायात्रा भगवान परशुराम के जयकारों व जय श्री राम के जयधोष के साथ बैंड बाजे के साथ रवाना हुई।

शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखने को बन रहा था। सर्व ब्राह्मण समाज तहसील कोटखावदा आसपास के गांवों से आए महिला, पुरुष, बच्चे नाचते गाते चलो रहे थे। इस दौरान शोभायात्रा कस्बे में नृसिंह चैक होती हुई नये बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड, मालियों के मंदिर होती हुई नंद आश्रम पहुंची शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न समुदायों व समाज के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के नंद आश्रम पहुंचने पर महा आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई।

शोभायात्रा में यह हुए शामिल

सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधी चंद शर्मा, महामंत्री सीताराम अलियाबाद, राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी, विप्र सेना राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि जोशी,विप्र सेना प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप शर्मा,विप्र सेना जिला अध्यक्ष केदार शर्मा, रतन राम महासभा जयपुर जिला देहात अध्यक्ष कैलाश शर्मा चाकसू, विप्र सेना तहसील कोटखावदा अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नवल किशोर शर्मा, ,सेढूराम हरीपुरा, राजेंद्र कौहल्या, भागचंद हरीपुरा, विनोद अचलपुरा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज में लोग महिलाएं, बच्चे शामिल हुए थे।


0 Response to "चाकसू में ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status