संयुक्त सचिव और मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
उच्चाधिकारियों ने विकास कार्यों का लिया जायजा, आवश्यक दिशा निर्देश दिए
देवली | देवली में स्वायत शासन विभाग के निदेशक और संयुक्त सचिव हृदेश कुमार शर्मा व विभाग के मुख्य अभियंता भूपेंद्र माथुर ने शुक्रवार को देवली नगरपालिका और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि दोनों उच्चाधिकारियों ने देवली में चल रही इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अलावा पालिका द्वारा कराए गई डिवाइडर पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, इंटरलॉक कार्य देखकर उनकी सराहना की। निदेशक ने बजट घोषणा के तहत सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही पालिका में चल रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की है। इसके अलावा गौरव पथ स्थित जिम, इंडोर स्टेडियम का भी उन्होंने निरीक्षण किया। ये रहे मौजूद इस दौरान पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, सहायक अभियंता सुमित खोरवाल, कनिष्ठ अभियंता चंद्र प्रकाश चैधरी, कपिल वर्मा भी थे।

0 Response to "संयुक्त सचिव और मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण"
एक टिप्पणी भेजें