खेत में बकरियों के जाने से विवादए एक की मौत
शनिवार, 8 अप्रैल 2023
Comment
पीपलू | क्षेत्र के कुरेड़ी में शुक्रवार दोपहर को एक खेत में बकरियों के चले जाने से एक जनें को मौत के घाट उतार दिया गया। पीपलू थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि कुरेड़ी निवासी रामलाल मीणा का पुत्र लालाराम खेत पर बकरियां चरा रहा था। बकरियां चरते-चरते पड़ौसी के खेत से होकर गुजर गई। जिस पर पड़ौसी ने रामलाल के 16 वर्षीय पुत्र लालाराम मीणा के साथ मौके पर ही मारपीट कर दी। आरोपी कुछ देर बाद अन्य लोगों के साथ धारधार हथियारों से लैस होकर रामलाल मीणा के घर जा पहुंचे। जहां बकरी चराने के मामलें में आरोपियों ने धारधार हथियारों से हमला कर 47 वर्षीय रामलाल पुत्र रामपाल मीणा को लहुलुहान कर दिया। जिसकी टोंक सआदत अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं बीच बचाव करने की कोशिश में उसके पुत्र बंटीलाल मीणा के भी गंभीर चौंटे आई जिसको उपचार के लिए टोंक अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पर पीपलू पुलिस उपाधीक्षक इन्दु लोदी व थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए टोंक सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। इधर आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

0 Response to " खेत में बकरियों के जाने से विवादए एक की मौत"
एक टिप्पणी भेजें