Advertisement

देवली में बहरोड़ विधायक ने लगाई दौड़

देवली में बहरोड़ विधायक ने लगाई दौड़

 


मुख्यमंत्री पर लगाया बात से मुकरने का आरोप, बोले-देवली की भौगोलिक स्थिति जिला बनने के लायक

देवली | देवली में मंगलवार को बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर दौड़ लगाई। बलजीत यादव ने महाराणा प्रताप सर्किल से मुख्य बाजार होते हुए छतरी चैराहे तक दौड़ लगाई।

पेपर लीक करने वालों का एनकाउंटर हो

विधायक बलजीत यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार अगर पेपर लीक रोकना चाहती है तो पेपर लुटेरों को एनकाउंटर कर देना चाहिए। मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस छोटी-छोटी मछलियों को पकड़ रही है। एक खून की सजा फांसी हो सकती है। ये लोग तो लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हर बार खेल रहे हैं।

सरकार तक बात पहुंचाने की कोशिश

विधायक यादव ने कहा कि किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा देने, रीट पेपर प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और म्त्ब्च् समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान की 200 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ लगा कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि सीएम अशोक गहलोत के समक्ष 14 सूत्री मांग रखी थी। अभी तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

16 फरवरी से दौड़ रहे विधायक

विधायक बलजीत यादव ने 16 फरवरी से दौड़ करना शुरू किया था। वह अब तक 167 विधानसभा में दौड़ लगा चुके हैं। हर विधानसभा में बलजीत यादव करीब प्रतिदिन 5 किलोमीटर दौड़ कर अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यादव का मंगलवार को देवली पहुंचने पर युवाओं ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक ने कस्बे के विभिन्न मार्गों में काले कपड़े पहनकर दौड़ लगाई। वहीं कई जगहों पर शहरवासियों ने विधायक बलजीत यादव का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।

राज्यसभा में लिया वोट, नहीं किया वादा पूरा-बलजीत यादव

बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने मेरा राज्यसभा का मत 14 सूत्रीय मांगे मानने का आश्वासन देकर ले लिया। लेकिन मुख्यमंत्री ने आज तक इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस दौरान विधायक ने कहा की मैने जब जयपुर में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक दौड़ लगाई थी तब मुख्यमंत्री ने मुझे मेरी मांगों को लेकर आश्वस्त किया था। लेकिन उसके बाद मुख्यमंत्री ने मेरी मांगे मानने से मना कर दिया। जब एक राज्य का मुख्यमंत्री एक विधायक से बात कर मुकर सकता है तो आमजन का क्या ही होगा।

देवली जिला बनने लायक-बलजीत यादव

देवली शहर को लेकर विधायक बलजीत यादव ने कहा की देवली शहर की भौगोलिक स्थिति बहुत ही सुंदर है। देवली जिला बनने लायक है। विधायक बलजीत यादव ने कहा की जिस प्रकार से राजस्थान में नए जिलों की घोषणा हुई। उनमें गठित कमेटियों में कुछ न कुछ कमी रह गई है। जिसके कारण कई विरोध के स्वरूप उभरने लगे है। देवली के लोग राजस्थान के कई जिलों के वाशिंदों की प्यास बुझा रहे है । देवली शहर की पहचान बीसलपुर बांध से है।


बलजीत यादव की 14 सूत्रीय मांग


राजस्थान सरकार की नौकरियों में राज्य के युवाओं को 90 से 100 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।

गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जाए

5 लाख पदों पर जल्द भर्ती निकालकर 6 महीनों में नियुक्तियां दी जाए

परीक्षा प्रणाली को ठीक किया जाए। जिस लेवल की परीक्षा हो उसी लेवल का प्रश्न पत्र बनाया जाए। विधानसभा स्तर पर फ्री कोचिंग खोले जाएं।

सरकार स्वयं मुफ्त कोचिंग सेंटर चलाए और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। सरकारी स्कूलों में सुविधाएं विकसित की जाए।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा के अनुसार समुद्र का ट्रीट किया हुआ पानी नहर से राजस्थान में आए। यमुना और चंबल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचे।

संविदाकर्मी, ब्भ्।, ।छड भर्ती 2013, विद्यार्थी मित्र, कंप्यूटर अनुदेशक की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर सुविधा चालू करें।

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगी रोक हटाई जाए।

भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएं।

किसानों की संपूर्ण फसल को सरकार उचित मूल्य पर खरीदे।

किसानों और गरीब लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।

किसानों की फसल नष्ट कर रहे आवारा पशुओं पर सरकार की ओर से नियंत्रण किया जाए।

मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर समय पर भुगतान कराया जाए।

सेना में पूर्व की तरह केंद्र सरकार की ओर से स्थायी भर्ती की जाए।

0 Response to "देवली में बहरोड़ विधायक ने लगाई दौड़"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status