जिला बनाने की मांग को लेकर सैकड़ों युवकों ने दी गिरफ्तारियां।
रिपोर्टर:-आशीष डालमिया
मालपुरा | मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन के तहत आज सैकड़ो युवाओं ने स्वैच्छिक गिरफ्तारी देकर विरोध प्रदर्शन किया, सड़क पर बैठकर सांकेतिक धरना दिया, विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने भी दी गिरफ्तारी, युवाओं ने कस्बे में किया पैदल मार्च, गुर्जर समाज के सैकड़ों लोग रहे क्रमिक अनशन पर, अनशन पर बैठे युवाओं का 14वे दिन अनशन जारी रहा, पुर्व विधायक का 6 वे दिन अनशन रहा।
सोमवार को मालपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन के तहत आज व्यास सर्किल पर अनशन पर बैठे युवाओं का 14 वे दिन में अनशन जारी रहा और पुर्व विधायक रणवीर पहलवान का 6 वे दिन अनशन जारी रहा। अनशन पर बैठे युवाओं का डॉ जीतराम मीणा द्वारा स्वास्थ्य की जांच की गई। वही युवा रजनीश जैन भी आज अनशन पर बैठ गए।
इसके बाद से युवा शक्ति के माध्यम से सैकड़ों युवाओं द्वारा काली पट्टी बांधकर डाक बंगले से पैदल मार्च किया जो डेयरी चौराहे,बस स्टैंड,महावीर मार्ग सुभाष सर्किल नवीन मंडी व्यास सर्किल होते हुए जयपुर रोड पर सांकेतिक धरने के रूप में तब्दील हुआ जहां सैकड़ों लोगों द्वारा सड़क पर बैठकर 1 घंटे तक नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया और मालपुरा को जिला बनाने की मांग की गईं। धरने के दौरान विधायक कन्हैया लाल चौधरी, पूर्व विधायक रणवीर पहलवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सड़क पर बैठे युवाओं को उठाने का प्रयास किया लेकिन युवाओं द्वारा नहीं माने जाने पर उन्हें गाड़ियों में ले जाकर अस्थाई जेल में भेजा गया। युवाओं द्वारा गाड़ियों में बैठकर नारेबाजी की गई। पुलिस प्रशासन के भारी जाब्ते के बीच सैकड़ों लोगों को पुलिस की गाड़ियों में अस्थाई जेल खांडल धर्मशाला तक पहुंचाया गया। जेल भरो आंदोलन के तहत युवाओं में भारी उत्साह नजर आया और युवाओं ने गिरफ्तारी दी।
वही कोर कमेटी के आह्वान पर आज गुर्जर समाज के सैकड़ों लोग क्रमिक अनशन पर रहे और समाज बंधुओं द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सहदेव मंडा को ज्ञापन सौंपा गया।
सोमवार को अनशन स्थल पर जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील अनशनकारियो से कुशलक्षेम पूछने अनशन स्थल पर पहुंचे जहां अनशन पर बैठे सभी युवाओं व पूर्व विधायक की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मील ने कहा कि मालपुरा के लोगों द्वारा जो संघर्ष और आदोलंन किया जा रहा है वह संघर्ष जरूर सफल होगा और मालपुरा को सरकार को जिला जरूर बनाना पड़ेगा।
वही कल मंगलवार को अखिल भारतीय बैरवा महासभा द्वारा कल सौंपा जाएगा ज्ञापन।अखिल भारतीय बैरवा महासभा शाखा टोडा मालपुरा के द्वारा एक दिन का क्रमिक अनशन व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन और रंगरेज समाज द्वारा भी क्रमिक अनशन दिया जायेगा।

0 Response to "जिला बनाने की मांग को लेकर सैकड़ों युवकों ने दी गिरफ्तारियां। "
एक टिप्पणी भेजें