चुनावों के लिए हर कार्यकर्ता कमर कस लें- सीपी जोशी
देवली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत; कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की जेब कटी
देवली | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का देवली में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जयपुर से चितौड़ जाते समय जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिंताहरण बालाजी के पास कार्यकर्ताओं ने शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में स्वागत किया।
इस दौरान चिंताहरण बालाजी के पास देवली शहर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के हर कार्यकर्ता को कमर कस लेनी है। आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटना होगा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाना होगा। जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हो सके।
इस दौरान जयपुर जिला प्रभारी नरेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, पार्षद मेघा शर्मा, नेमीचंद जैन, राजीव गोयल, महेश शर्मा, अंकित जैन, नवल किशोर चतुर्वेदी, रामेश्वर धाकड़, दिनेश जैन, राजेंद्र सिंह साहू समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
देवडावास मोड़ पर होटल हाइवे फोर्ट पहुंचने पर पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोशी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जोशी पर पुष्पवर्षा भी की गई। कार्यक्रम में पूर्व कृषि सैनी ने भी स्वागत समारोह में जोशी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में निखरकर प्रदेश की बागडोर थामने वाले प्रदेशाध्यक्ष जोशी सफलतापूर्वक नेतृत्व करने में कामयाब होंगे। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष जोशी का स्वागत भी किया और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में कटी जेब
देवली के समीप देवडावास मोड़ पर सोमवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। धक्का-मुक्की में जेबकतरों ने दो नेताओं की जेब साफ कर ली। घटना का पता तब लगा जब लोग सचेत हुए। बाद में पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
भीड़ का फायदा उठाते हुए जेबकतरों ने दूनी के एक कार्यकर्ता पंकज गोखरू और उनियारा से आए बीजेपी नेता बद्री भारती की जेब से पर्स पार कर लिए। पंकज गोखरू ने बताया कि पेंट की पिछली जेब में 40 हजार रुपए, एटीएम, आधार कार्ड रखे थे, जो जेबकतरों ने उड़ा लिए, जबकि बद्री भारती की जेब से 20 हजार की नगदी भी पार कर ली।

0 Response to "चुनावों के लिए हर कार्यकर्ता कमर कस लें- सीपी जोशी"
एक टिप्पणी भेजें