आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
रिपोर्टर:- आशीष डालमिया
मालपुरा | ऑल राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन संघ मालपुरा ने भी सौपा ज्ञापन। आज मंगलवार को आंगनबाड़ी महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह को ज्ञापन सौंप मालपुरा को जिला बनाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान राज्य के टोंक जिले में स्थित तहसील | मालपुरा भौगोलिक दृष्टि से जयपुर रोड़ पर निमेड़ा तक, टोंक रोड़ पर झिराणा तक, टोड़ा रोड पर टोडारायसिंह तहसील तक केकड़ी रोड़ पर उनियारा खुर्द तक दूदू रोड पर सेवा परली तक के क्षेत्रों की केन्द्रीय स्थिति में है। साथ ही मालपुरा धार्मिक, ऐतिहासिक, आर्थिक सामाजिक, प्रशासनिक और राजनैतिक दृष्टि से जिला बनने के सभी मापदण्ड पूरे करता है। निवेदन है कि मालपुरा को भी जिला बनाकर मालपुरा कि समस्त जनता को अनुग्रहित करें, ताकि मालपुरा तथा इसके निकट क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सकें।

0 Response to "आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।"
एक टिप्पणी भेजें