मातृशक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मालपुरा को जिला बनाने की मांग की।
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर :-आशीष डालमिया
मालपुरा | मंगलवार को मातृशक्ति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मालपुरा को जिला बनाने की मांग की। नगर पालिका मालपुरा से शुरू हुई मातृशक्ति ने मुख्य बाजार में मालपुरा को जिला बनाओ के नारे लगाते हुए उपखंड कार्यालय के बाहर पहुंचकर तहसीलदार सहदेव मण्डा को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री से मालपुरा को जिला बनाने की मांग की, इस दौरान सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

0 Response to "मातृशक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मालपुरा को जिला बनाने की मांग की।"
एक टिप्पणी भेजें