भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव आज
सोमवार, 3 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)
पीपलू | सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा सोमवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समाज के ओमप्रकाश जैन ने बताया कि सोमवार को सुबह 8.00 बजे श्रीजी को पालकी में विराजमान कर जुलूस के साथ नगर भ्रमण करवाया जाएगा। जुलूस कस्बे के जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार, महावीर चौक, बसस्टैंड, शिवालय रोड, घाणा चौराहे, रानोली रोड होते हुए जिनालय में आकर विसर्जित होगा। जहां श्रीजी का कलशाभिषेक किया जाएगा।

0 Response to " भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव आज"
एक टिप्पणी भेजें