Advertisement

 पूर्व विधायक पहलवान का अनशन 5वें दिन भी जारी

पूर्व विधायक पहलवान का अनशन 5वें दिन भी जारी



मालपुरा को जिला बनाने की मांग, अनशन स्थल पर योग कर युवाओं को किया प्रेरित

मालपुरा | मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक रणवीर पहलवान का रविवार को 5वें दिन भी अनशन जारी है। विधायक आमरण अनशन स्थल पर योगा करके युवाओं को योग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पूर्व विधायक रणवीर पहलवान अनशन पर बैठकर सरकार से मालपुरा को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जिस प्रकार मालपुरा जिला बनने कीसभी भौगोलिक परिस्थितियां पूरी करता है। यहां आजादी के समय से उपखंड मुख्यालय, हवाई पट्टी, रेल, कमिश्नरी आदि सभी मौजूद होने के बावजूद भी दूदू जैसी ग्राम पंचायत को जिला बना दिया है, सरकार को मालपुरा को भी जिला घोषित करना चाहिए।

पूर्व विधायक रणवीर पहलवान ने कहा कि 3 युवा अनशन पर बैठे थे, जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो इनकी कुशलक्षेम पूछ कर मैने भी इनके साथ आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया। मैं तो यही कहता हूं कि सभी जनप्रतिनिधियों को आकर अनशन पर बैठना चाहिए लेकिन अनशन पर तो कोई बैठा नहीं बल्कि इनके अनशन को तुड़वाने की बात कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता से वोट लिया है तो उसका कर्ज उतारने का समय है, तो जरूर उतारूंगा।

अनशन के दौरान पूर्व विधायक ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह उठने के बाद अनशन स्थल पर ही योगा करता हूं, यहां मौजूद युवाओं को भी साथ में योगा करने के लिए प्रेरित करता हूं, दिनभर लोगों के आने का सिलसिला रहता है, स्वास्थ्य के बारे में पूछते हैं।

योग से मिलती है मन को शक्ति और शरीर को ऊर्जा

पूर्व विधायक रणवीर पहलवान ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग का मतलब आत्मा और परमात्मा का मिलान है, युवाओं के लिए योग केवल साधना ही नहीं बल्कि फिटनेस का माध्यम है। अधिकतर युवाओं में योग का रुझान फिटनेस को लेकर ही है। योग करने से मन को शांति मिलती है। यह हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। बीमारियों से बचाव के लिए योग एक बेहतर माध्यम है।

0 Response to " पूर्व विधायक पहलवान का अनशन 5वें दिन भी जारी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status