Advertisement

जेल भरो आंदोलन कल-रैली निकालकर धरना स्थल पर पहुंचे जाट समाज के लोग, मालपुरा को जिला बनाने की मांग

जेल भरो आंदोलन कल-रैली निकालकर धरना स्थल पर पहुंचे जाट समाज के लोग, मालपुरा को जिला बनाने की मांग

 


मालपुरा | मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन उग्र होता जा रहा है आंदोलन के तहत आज भी पूर्व विधायक सहित 6 युवाओं का अनशन जारी रहा। जाट समाज ने ज्ञापन सौंपकर कर्मिक अनशन रखा।

रविवार को जिला बनाने की मांग को लेकर कोर कमेटी के आह्वान पर जाट समाज द्वारा डाक बंगले से विशाल रैली निकालते हुए और नारेबाजी करते हुए अनशन स्थल पर पहुंचे, जहां मालपुरा को जिला बनाने की मांग की गई और अनशन स्थल पर बैठकर क्रमिक अनशन शुरू किया। इसके पश्चात जाट समाज के सैकड़ों लोगों ने तहसीलदार सहदेव मंडा व थाना अधिकारी भुराराम खिलेरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा।

वहीं, स्वप्निल गुर्जर, कमलेश सैनी व प्रधान जाट का 13वें दिन भी अनशन जारी रहा, वहीं पूर्व विधायक रणवीर पहलवान का 5वें दिन अनशन पर बैठे रहे। अनशन स्थल पर जीतू पटेल शिवदयाल बगड़वा, जीतू चैधरी का भी अनशन जारी है। सभी अनशन कार्यों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सक अमित सक्सेना द्वारा किया गया। जैन समाज द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष में वाहन रैली के दौरान सभी अनशनकारियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

वहीं, गुर्जर समाज द्वारा कोर कमेटी के आह्वान पर 3 अप्रैल सोमवार को क्रमिक अनशन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। वही आंदोलन को उग्र बनाने को लेकर युवाओं द्वारा सोमवार को जेल भरो आंदोलन के तहत सैकड़ों युवाओं द्वारा गिरफ्तारियां दी जाएगी। इन गिरफ्तारियों में महिला भी शामिल रहेगी। वहीं, प्रधान सकराम चोपड़ा ने बताया कि 4 अप्रैल मंगलवार को सभी पंचायत राज के पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

0 Response to "जेल भरो आंदोलन कल-रैली निकालकर धरना स्थल पर पहुंचे जाट समाज के लोग, मालपुरा को जिला बनाने की मांग"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status