Advertisement

 फुले जयंती पर सरकारी छुट्‌टी घोषित करने की मांग

फुले जयंती पर सरकारी छुट्‌टी घोषित करने की मांग

विधायक से मिले सैनी समाज के लोगए एमएलए ने सीएम को लिखा लेटर

गंगापुर सिटी | माली  सैनी समाज के लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर 11 अप्रैल को सरकारी छुट्‌टी घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में समाज के लोगों ने सीएम सलाहकार विधायक रामकेश मीणा से शनिवार को मुलाकात की। इसके बाद विधायक मीणा ने मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सरकारी छुट्‌टी घोषित करने की मांग की।

माली सैनी समाज के लोगों की मांग के आधार पर विधायक और सीएम सलाहकार रामकेश मीणा ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान लेखकए समाजसेवीए दार्शनिकए क्रांतिकारी और भारतीय विचारक थे। महात्मा फुले द्वारा समाज को कुरीतियों से मुक्त करने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन किए गए थे। सर्वप्रथम महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और अछूतोद्धार का कार्य शुरू किया। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने के लिए पहला स्कूल खोला था। बालिकाओं और दलितों के लिए पहली पाठशाला खोलने का श्रेय ज्योतिबा फुले को दिया जाता है। उन्होंने किसान व मजदूरों की हालत सुधारने और उनके कल्याण के लिए काफी प्रयास किए थे।

महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना सम्पूर्ण जीवन महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलवानेए बाल विवाह को रोकने और विधवा विवाह का समर्थन करने में लगा दिया था। आज महिलाएं स्कूल.कॉलेज में स्वतंत्र रूप से शिक्षा ग्रहण कर सकती हैं तथा किसी भी संगठन में पुरुषों के समान ही कार्य करने के साथ ही समाज के उत्थान में अपना योगदान देते हुए अपने सपनों को साकार कर सकती हैं तो इन सब का श्रेय महात्मा ज्योतिबा फुले को ही जाता है। आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती मनाई जाएगी। ऐसी महान राष्ट्रीय विभूति के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा उनकी जयंती पर सरकारी छुट्‌टी घोषित किया जाना चाहिए।

मनोनीत पार्षद रामकेश सैनी ने बताया कि माली सैनी समाज विगत कई दशकों से इस मांग को पूरा करने की सरकार से मांग कर रही हैए लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा छुट्टी घोषित नहीं की गई है। इस संबंध में विधायक रामकेश मीणा के द्वारा राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को महात्मा ज्योतिबा फुले की 11 अप्रैल की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।

0 Response to " फुले जयंती पर सरकारी छुट्‌टी घोषित करने की मांग "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status