चोरी के मोबाइल बेचने व खरीदने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
फर्जी बिल बनाकर बेचने का काला कारोबार करता था दुकानदार
सवाई माधोपुर | सवाई माधोपुर के एक दुकानदार को चोरी के मोबाइल खरीदकर उन्हें फर्जी बिल के साथ बेचने में गिरफ्तार किया है। इसी के साथ ही सस्ते दामों में इन फोन को ले जाने वाले दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। आरोपी दुकानदार की सवाई माधोपुर में प्रतिष्ठित मोबाइल की दुकान है।
यह दुकानदार चोरी के मोबाइल खरीद कर उनका ऊपर का कवर हटाते हुए फर्जी बिल बनाता था और फिर उन्हें सस्ते दामों में भेज देता था। चैथ का बरवाड़ा पुलिस ने बताया कि दुकानदार बड़े पैमाने पर इस तरह की गड़बड़ी की है,जिसकी जांच की जा रही है।
चैथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि बरवाड़ा में पावडेरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। जिसे लेकर कुंदन सिंह निवासी बनेठा ने 3 मोबाइल लूटकर ले जाने का मामला फरवरी 2022 में दर्ज करवाया था। जिसकी लगातार जांच की जा रही थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि इन मोबाइल को सवाई माधोपुर में बरवाड़ा बस स्टैंड के पास कटले में दुकान लगाने वाले विनोद भादवा पुत्र कालीचरण निवासी कोतवाली थाना सवाई माधोपुर ने खरीद लिया। इस दुकानदार ने इन मोबाइल का फर्जी बिल बनाकर इसे मॉडिफाइड कर दो लोगों को सस्ते दाम में बेच दिया।
इन मोबाइल को आरोपी सलीम मोहम्मद पुत्र चांद मोहम्मद व रुखसार पुत्र गफ्फार निवासी शेरपुर खिलचीपुर ने जानकारी होते हुए भी खरीदा। जैसे ही इन्होंने मोबाइल में सिम डाली तो पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार विनोद भादवा सहित तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दुकानदार विनोद की ओर से क्षेत्र में बड़ी संख्या में इस तरह की गड़बड़ी व फर्जी बिल बनाने की जानकारी मिली है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

0 Response to "चोरी के मोबाइल बेचने व खरीदने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें