Advertisement

 सवाई माधोपुर में फिर से आए कोराना के मामले सामने

सवाई माधोपुर में फिर से आए कोराना के मामले सामने



जिले में पूर्व CMHO सहित 5 अन्य लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

सवाई माधोपुर  | सवाई माधोपुर जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामले सामने आए है। सवाई माधोपुर में कोरोना के सामने आने के बाद प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट की चिंताएं बढ़ गई है। फिलहाल हेल्थ डिपार्टमेंट सभी कोरोना पॉजिटिव की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगाल रहा है।

सवाई माधोपुर के ब्डभ्व् डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि सवाई माधोपुर में कोरोना के 6 मामले सामने आए है। जिनमें सवाई माधोपुर के सूरवाल में एक, गंगापुर सिटी के सलेमपुर में एक, चैथ का बरवाड़ा में एक, सवाई माधोपुर में मखोली का एक कोराना पॉजिटिव मिला है। इसी के साथ एक कोराना पॉजिटिव जिले के बाहर से भी है। सवाई माधोपुर में एक टोंक की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। वहीं सवाई माधोपुर के पूर्व ब्डभ्व् डॉ. तेजराम मीणा भी कोरोना पॉजिटिव मिले है।

फिलहाल हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से सभी कोरोना पॉजिटिव कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। गौरतलब है कि सवाई माधोपुर जिले में लम्बे समय के बाद कोरोना के मामले सामने आए है। जिसके बाद अब प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट पूरी तरह से अलर्ट है। इससे पहले रणथम्भौर की एक पांच सितारा होटल में विदेशी नागरिक भी कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिसके यह सभी नागरिक जयपुर चले गए थे। अब इसके बाद जिले में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे।

0 Response to " सवाई माधोपुर में फिर से आए कोराना के मामले सामने"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status