Advertisement

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता कल

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता कल



 अंबेडकर जयंती पर लोगों ने किया योग, 12 को रन फॉर इक्वलिटी में दौड़ेंगे सैकड़ों लोग

मालपुरा | मालपुरा में अंबेडकर विचार मंच सेवा समिति की ओर से अंबेडकर जयंती साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान योग व परिंडे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों द्वारा योगा किया गया और पशु पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।

अतिथियों की मौजूदगी में खेल मैदान में 100 परिंडे बांधे गए। अतिथि के रूप में डीआर छोगालाल गुर्जर, गीता वालिया एडवोकेट, पूर्व पार्षद धनरुप शर्मा मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष पूजा लोकेश लोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

योग प्रशिक्षक मनमोहन सैनी व ज्ञानेंद्र रावल द्वारा सैकड़ों लोगों को योग कराया गया और योग से होने वाले महत्व को भी बताया। इसके बाद एसपी राकेश कुमार बैरवा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जीवन को सफल बनाना है तो योग आज के जीवन में बहुत आवश्यक है, वर्तमान युग में हर व्यक्ति को समय निकालकर योग करना चाहिए इससे व्यक्ति स्वस्थ रहता है। अतिथियों द्वारा प्रस्तुत होगा स्वागत किया गया।

वहीं, अंबेडकर विचार मंच सेवा समिति द्वारा निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें कुल 330 बच्चों ने भाग लिया। अंबेडकर सप्ताह के दौरान 10 अप्रैल को महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 11 अप्रैल को महिला सशक्तिकरण व महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह का आयोजन होगा। 12 अप्रैल को रन फ़ॉर इक्वलिटी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें सैकड़ों लोगों ने पंजीयन करवा लिया है, 13 अप्रैल को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। 14 अप्रैल को एक शाम बाबा साहब के नाम का आयोजन होगा।

0 Response to "महिला क्रिकेट प्रतियोगिता कल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status