Advertisement

सवाईमाधोपुर में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज

सवाईमाधोपुर में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज

 


लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद, सेवंइयां खिलाकर बांटा प्यार

सवाई माधोपुर | सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया गया। सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आने के साथ ही 24 मार्च को शुरू हुआ रमजान का महीना पूरा हो गया।

ईद-उल-फितर के मौके पर सवाई माधोपुर के ईदगाह के अलावा के चैथ का बरवाड़ा, बौंली, मलारना डूंगर, छाण, सहित अन्य जगहों, मस्जिदों और ईदगाह पर सुबह से ही लोग नमाज के लिए जमा होने लगे। ईद की नमाज अदा करने से पहले रोजेदारों ने जरूरतमंद लोगों को सदका ए फितर दिया। घर पर बनी सेवंइयां एवं खीर खाकर लोगों ने एक दूसरे के साथ मिठास बांटी। सवाई माधोपुर में ईदगाह पर 8 बजे से पहले ही नमाजियों का जमावड़ा लग गया। यहां 8ः30 बजे ईद निसारुल्लाह ने अदा कराई। ईद की नमाज़ के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।

मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पैगंबर हजरत मोहम्मद के बद्र की लड़ाई जीतने की खुशी में ईद-उल-फितर मनाया और लोगों का मुंह मीठा किया। ईद के मौके पर जकात यानी दान देने का भी बहुत महत्व है। इससे पहले शुक्रवार को दिन में रमजान के महीने की अलविदा नमाज पढ़ी गई। वहीं ईद के मौके पर जमकर खरीददारी हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रही।

0 Response to "सवाईमाधोपुर में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status