समाज के लिए शिक्षित होना आवश्यक-विधायक प्रशांत बैरवा
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर:-लक्ष्मी चन्द शर्मा निवाई | तहसील सभा व श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में जांगिड़ ब्राह्मण समाज छात्रावास का शिलान्यास कार्यक्रम पांच कुआ खंडदेवत रोड पर आयोजित किया गया। विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद जांगिड़ ने जानकारी देते बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवाई पीपलू विधायक प्रशांत बैरवा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, शहर अध्यक्ष पारस जैन रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बद्रीलाल जांगिड़ ने की। इस दौरान जांगिड़ समाज के लोगों ने 101 किलो की माला पहना कर विधायक प्रशांत बैरवा का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि किसी भी समाज के लिए शिक्षित होना अति आवश्यक है। समाज के बालक और बालिका, शिक्षित होकर अपने समाज और माता पिता, शहर,जिला और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। किसी भी समाज के लिए शिक्षा होना अति आवश्यक है। निरंतर शिक्षित समाज का होना अति आवश्यक है। इस दौरान विधायक प्रशांत बैरवा ने छात्रावास में एक ट्यूबवेल और स्वयं की ओर से तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान जांगिड़ समाज के लोगों ने विधायक प्रशांत बैरवा को दादू दयाल आश्रम से घोडी पर बैठाकर रैली के रूप में जुलूस निकाला। इस दौरान जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बद्रीलाल जांगिड़ ने कहा कि समाज दशा और दिशा देने के लिए व आर्थिक रूप से समाज के बालकों को शिक्षा से उच्च शिक्षा के लिए छात्रावास भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें विधायक प्रशांत बैरवा व शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा शिलान्यास करके छात्रावास के निर्माण का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम का संचालन सियाराम डिग्गी द्वारा किया गया। इस दौरान पार्षद प्रदीप पारीक, उमेदसिंह कसाना, रामअवतार सैनी, सरपंच ओमप्रकाश वर्मा, रामेश्वर प्रसाद जांगिड, लल्लूलाल जांगिड, रोडूराम जांगिड, महेन्द्र जांगिड, शंभूदयाल जांगिड, कमलेश कुमार बरवास, सीताराम जांगिड़, द्वारका प्रसाद जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़, नारायणलाल जांगिड़, सुरेश चंद, मनोज कुमार, राजेश कुमार जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़, रमेश जांगिड़, शशि भूषण जांगिड़, हनुमान जांगिड, कैलाश जांगिड चैनपुरा, एडवोकेट हनुमान जांगिड, राधेश्याम जांगिड, सियाराम जांगिड,सीताराम जांगिड सहित समाज के कई महिला पुरुष और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

0 Response to "समाज के लिए शिक्षित होना आवश्यक-विधायक प्रशांत बैरवा"
एक टिप्पणी भेजें