जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला, डेढ़ माह से फरार थे आरोपी
सवाई माधोपुर | पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दोनों आरोपी पिछले डेढ़ माह से फरार चल रहे थे। जिन्हें बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हरिकेश (33) पुत्र लोहड्या मीणा निवासी बहरावण्डा कलां व रामरूप (24) पुत्र लोहड्या मीणा निवासी बहरावण्डा कलां को गिरफ्तार किया है।
ऑफिस सवाई माधोपुर के अनुसार राममुकन्द (28) पुत्र जीराम मीणा निवासी बडवास ने बहरावण्डा कलां थाने में मारपीट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। इसमें राममुकन्द ने बताया कि वह 14 फरवरी को अपने ससुर दुलीचन्द के मकान में सो रहा था तभी आरोपी हरिकेश और रामरूप घर में घुस आए। आरोपियों ने इस दौरान राममुकन्द ने ऊपर से लाठियों और सब्बल से हमला कर दिया। इस दौरान जब उसका ससुर दूलीचंद उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इसी मामले को लेकर राममुकन्द ने बहरावण्डा कलां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद बहरावण्डा कलां थानाधिकारी विवेक हरसाना के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। गठित टीम ने फरार आरोपी हरिकेश और रामरूप बहरावण्डा कलां से गिरफ्तार किया है।

0 Response to "जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें