कौन बनेगा सवाई माधोपुर नगर परिषद का सभापति
कांग्रेसी पार्षद सभापति का चार्ज लाने के लिए जोड़-तोड़ में लगे
सवाई माधोपुर | नगर परिषद सभापति विमल चंद महावर को सस्पेंड होने के बाद अब सवाई माधोपुर की सियासत गरम है। कांग्रेस पार्टी के पार्षद सभापति का चार्ज लेने के लिए जोड़ तोड़ बैठाने में लगे हुए हैं। वहीं लोगों में भी सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति कौन बनेगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। नगर परिषद सभापति का कार्यवाहक कौन बनेगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।
शुक्रवार देर शाम डायरेक्टर लोकल बॉडीज ने एक आदेश जारी कर विमल चंद महावर को सभापति व पार्षद के पद से सस्पेंड कर दिया था। फिलहाल सवाई माधोपुर नगर परिषद के सभापति की सीट खाली है। जिसकी वजह से नगर परिषद में ैब् वर्ग के पार्षद सभापति बनने का सपना देखने लगे हैं। चुनाव होने तक सभापति का चार्ज किस पार्षद को मिलेगा। इसे लेकर कांग्रेसी पार्षद जोड़ तोड़ लगा रहे हैं।
नगर परिषद में 60 में से 27 पार्षद कांग्रेस के
सवाई माधोपुर नगर परिषद में कुल 60 पार्षद हैं जिनमें से कांग्रेस पार्टी के सर्वाधिक पार्षद हैं। बोर्ड में कांग्रेस के 27 पार्षद हैं जबकि भाजपा के 22 पार्षद हैं। वहीं बोर्ड में 10 निर्दलीय व एक पार्षद कम्युनिस्ट पार्टी का है। सभापति का चुनाव होने तक अब इस सीट पर सरकार जिसे भी बिठाएगी, उसमें विधायक की सलाह अहम होगी। अब यह देखना होगा कि विधायक किस पार्षद पर अपना भरोसा जताते है।
यह है सभापति के दावेदार
सभापति के दावेदारों में योगेन्द्र चैहान उर्फ विक्की, राजेश पहाड़िया, सुनील तिलकर, पुरुषोत्तम जैलिया, राजबाई बैरवा का नाम शामिल है। यह सभी पार्षद ैब् वर्ग से आते है। जिनके नाम पर फिलहाल चर्चाओं का बाजार गर्म है। हांलाकि सवाई माधोपुर नगर परिषद का कार्यवाहक सभापति कौन बनेगा। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

0 Response to "कौन बनेगा सवाई माधोपुर नगर परिषद का सभापति"
एक टिप्पणी भेजें