पीपलू को मालपुरा मे मिलाने को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे ।
रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)
पीपलू | मालपुरा को जिला बनाओ कोर कमेटी ने मालपुरा को जिला बनाने की मांग में मालपुरा, टोडारायसिंह, अराई तहसील के साथ पीपलू तहसील को भी मिलाने का बिंदु मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन, प्रस्ताव में शामिल किया है। साथ ही ज्ञापन के बिंदु नंबर 7 में लिखा है कि पीपलू क्षेत्र के लोग मालपुरा में शामिल होने के लिए सहर्ष सहमत हैं। क्षेत्र के लोगों को इस बात की जानकारी मिलने पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष घासीलाल चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दशरथसिंह राजावत ने बताया कि मालपुरा जिला बने या नहीं लेकिन पीपलू टोंक जिले में हैं तथा उसी में रहेगा। दशरथ सिंह राजावत ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही विशाल रैली के माध्यम से उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
घासीलाल चौधरी व दशरथसिंह राजावत ने बताया कि पीपलू से मालपुरा की दूरी 50 किमी से अधिक हैं जबकि पीपलू से टोंक जाने दोनों वैकल्पिक रास्तों की दूरी मिलाकर भी इतनी नहीं हैं। पीपलू से वाया नाथड़ी, ढूढिया, देवरी, गहलोद होकर टोंक मात्र 15 किमी की दूरी पर हैं। वहीं पीपलू से नाथड़ी वाया सोहेला होकर टोंक की दूरी मात्र 35 किमी. हैं। ऐसे में पीपलू के लिए सबसे उपयुक्र्त टोंक जिले में रहना हैं। साथ ही गहलोद में बन रहे हाइलेवल ओवरब्रिज के बाद तो क्षेत्रीय वांशिदों के लिए टोंक का आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा। दशरथसिंह राजावत ने बताया कि पीपलू के लोग मालपुरा में शामिल होने के लिए बिल्कुल सहमत नहीं हैं। साथ ही जल्द आंदोलन शुरु किया जाएगा।

0 Response to " पीपलू को मालपुरा मे मिलाने को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे ।"
एक टिप्पणी भेजें