Advertisement

जल जीवन मिशन के तहत विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

जल जीवन मिशन के तहत विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

 


रिपोर्टर | (ओपी शर्मा)

पीपलू  | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालीपुरा के विद्यार्थियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के निर्देशन में हर घर जल, जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली स्कूल से चलकर गांव की विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। अध्यापक भीमराम जाट, कार्यक्रम से जुड़े कजोड़ गुर्जर ने ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व बताया। वहीं विद्यार्थियों ने भी रैली के दौरान जल है तो कल है और जल ही जीवन है.. के नारे लगाए। शिक्षक भीमराम ने कहा कि हमें पानी को व्यर्थ में बहाना छोड़ जरूरत के हिसाब से ही उपयोग करना चाहिए। यदि हम सजग नहीं हुए तो आने वाले समय जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने अशुद्ध जल से होने वाली बीमारियों के बारे में भी विस्तार से बताया।

0 Response to "जल जीवन मिशन के तहत विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status