Advertisement

मुमताज मसीह बोले- मोदी बन गए डिक्टेटर

मुमताज मसीह बोले- मोदी बन गए डिक्टेटर

 कहा- देश की हालत खराब, सेवक बने तानाशाह, संवेधानिक संस्थाओं का कर रहे दुरुपयोग

अजमेर | राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष ( कैबिनेट मंत्री) व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुमताज मसीह ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि मोदी सेवक के बजाय तानाशाही कर रहे हैं और डिक्टेटर बन गए है। देश की वर्तमान हालत बहुत खराब है। संवेधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। देश में लगातार बढ़ रही अलोकतांत्रिक घटनाओं, सदन में विपक्ष के संसद सदस्यों को बोलने न देने और केन्द्र के सत्ताधारी दल के नेता नरेन्द्र मोदी के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अप्रैल महीने में जय भारत सत्याग्रह आन्दोलन चलाएगी।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए मसीह ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ और इस दौरान कईं सरकारें आई और गई, लेकिन जो देश में आज काम हो रहा है, वैसा काम कभी नहीं हुआ। 2014 में चुनाव के समय पन्द्रह लाख का झूठा वादा किया, अच्छे दिन आने का वादा किया , लेकिन आज तक अच्छे दिन नहीं आए। पेट्रोल डीजल के भाव कम करने का दावा किया लेकिन आज बहुत ज्यादा हो गया। जो भी कहा सब उसका उल्टा हुआ। लेकिन सबसे बुरी बात यह हुई कि दो करोड़ को रोजगार देने का वादा किया लेकिन दो लाख भी नहीं दिया। देश में भाई चारे का ताना बाना था, उसे तोड़ने का काम किया। वैमनस्य फैलाया और एक धर्म से दूसरे धर्म को लड़ाया। लोगों के बोलने की आजादी छीन ली गई। इडी व सीबीआई सहित संवेधानिक संस्थाओं का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। यह सब दिखाती है कि देश के सेवक तानाशाह बन गए है।

उन्होंने कहा कि केवल सरकार बनाने पर ध्यान रखा और देश हित की बिल्कुल नहीं सोच रहे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली और लाखों लोगों का समर्थन मिला। जो भी इस दौरान जो भी कहा देश के लिए कहा। देशवासियों के लिए मामले उठाए। संसद में उनको बोलने नहीं दिया जाता। अडाणी की बात आती है तो यह वर्तामन केन्द्र सरकार को पसन्द नहीं। अडाणी के लिए रूल्स तक बदल दिए गए। आज देश में अघोषित आपातकाल लग चुका है और मोदी डिक्टेटर बन गए है। दूसरे देशों में जो मोदी ने बोला, वो हम बोल भी नहीं सकते। देश की हालात चिंताजनक है और पूरी दुनिया इसे देख रही है। देश गर्त में जा रहा है और राहुल गांधी को जिस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है, जनता सब देख रही है। राहुल गांधी से घबराए हुए है और मकान खाली करने के लिए नोटिस दे दिया। राहुल के खानदान में लोग जेलों में रहे और देश के लिए बलिदान तक दे दिया।


0 Response to "मुमताज मसीह बोले- मोदी बन गए डिक्टेटर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status