Advertisement

 कृषि महाविद्यालय भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

कृषि महाविद्यालय भवन का विधायक ने किया शिलान्यास



निवाई | विधायक प्रशांत बैरवा ने बुधवार को कृषि महाविद्यालय झिलाय के भवन निर्माण का रिमोट दबाकर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना के साथ नीव में पत्थर रखकर शिलान्यास किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में 6 कॉलेज की स्थापना की है और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे जनता दुबारा सेवा का मौका देती है तो मैं निवाई में लॉ कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना करूंगा। उन्होंने क्षेत्र में 11 एनीकट स्वीकृत होने की जानकारी देते हुए झिलाय गांव तक नहर को पक्का करवाने का भरोसा दिया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि महाविद्यालय जोबनेर के कुलपति बलराज सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र में जागृति लाने के लिए सरकार प्रयासरत है और सरकार कृषि के साथ-साथ दूध व्यवसाय को भी बढ़ावा दे रही है । उन्होंने किसानों से कहा कि उन्हें अपने बच्चों को कृषि शिक्षा दिलवाने चाहिए जिससे कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीक का प्रयोग करके अच्छा लाभ उठाया जा सके। इस कृषि कॉलेज की स्थापना से किसानों को लाभ लेने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता रामप्रसाद जाट ने बताया कि कृषि महाविद्यालय 2021 में स्वीकृत होने के बाद 3 महीने के अंदर जमीन का आवंटन होने के साथ-साथ महाविद्यालय की सारी गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो गई थी। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए प्रथम चरण में 14 करोड़ 19 लाख 99 हजार की राशि स्वीकृत हुई है। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय की एज्यूकेशन सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ने विद्वान पंडितों की मौजूदगी में मंत्र उच्चारण के साथ नींव में पत्थर रखकर की। इसके बाद विधायक ने रिमोट दबाकर अनावरण पट्टिका का शिलान्यास किया। तत्पश्चात मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के बाद छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना की। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बनवारी लाल मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल जाट, शहर अध्यक्ष पारस पहाडी, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीरप्रसाद पराना, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, प्रदीप पारीक, ब्रह्मप्रकाश गुर्जर,  देवलाल गुर्जर, देवालाल गुर्जर, सरपंच पृथ्वीराज मीणा, पूर्व सरपंच रमेशचंद गुर्जर, विकास अधिकारी रानू इंकिया, कृषि उपनिदेशक के.के. मंगल, कृषि सहायक अधिकारी कजोडमल गुर्जर, सह आचार्य डॉ. रामजी लाल मीणा, सह आचार्य डॉ. रवि कुमार मीणा, रामलाल मीणा, रमेशचंद गौतम, उम्मेद कसाणा, एवं चंद्रप्रकाश स्वर्णकार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

0 Response to " कृषि महाविद्यालय भवन का विधायक ने किया शिलान्यास"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status