किसान सरसों सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए हुए रवाना
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में 6 अप्रैल को नई दिल्ली जंतर मंतर पर किसानों का सरसों सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। टोक जिले से किसानों का 9 सदस्यीय दल रवाना हुआ। टोंक से किसान महापंचायत के युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में रवाना हुए जिसमें किसान गोपीलाल जाट, राधेश्याम, सुखलाल, सत्यनारायण,रामफूल, सीताराम जाट, भंवरलाल जाट, सीताराम मीना दिल्ली के लिए रवाना हुए।

0 Response to "किसान सरसों सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए हुए रवाना"
एक टिप्पणी भेजें